बिहार सरकार के वित्त विभाग में एशियन सिटी हॉस्पिटल, पटना द्वारा नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
August 8, 2026
एशियन सिटी हॉस्पिटल, पटना द्वारा बिहार सरकार के वित्त विभाग (प्रोविडेंट फंड कार्यालय), गर्दनीबाग, पटना में एक नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें नियमित हेल्थ चेकअप के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बीमारियों की समय रहते पहचान एवं रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।
एशियन सिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज में बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना भी है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर समुदाय को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं।
स्वस्थ रहें। जागरूक रहें। नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं।